डॉ नीलकण्ठ तिवारी ने किया यू०पी० दिवस की तैयारियों का औचक निरीक्षण
लखनऊ | कल से अवध शिल्प ग्राम लखनऊ में शुरू हो रहे यू० पी० दिवस की तैयारियों का औचक निरिक्षण करने प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ नीलकण्ठ तिवारी पहुंचे | उन्होंने अधिकारीयों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियों को तत्काल पूर्ण कर लिया जाय ताकि कोई कमी ना रहे |प्रमुख सचिव जीतेन्द्र कुमार को निर्देश देते हुए डॉ तिवारी ने कहा कि आज ही सारे आयोजनों की तयारी पूरा कर अंतिम रूप दे दें |
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ नीलकण्ठ तिवारी ने यू० पी० दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले प्रदर्शनी पंडालों का भी निरीक्षण किया साथ ही अधिकारीयों को निर्देश दिया कि प्रदर्शनी लगाने वाले सभी विभागों से बात कर तैयारी को जल्द से जल्द अंतिम रूप दें |
ज्ञातव्य हो कि यू०पी० कभी यूनाइटेड प्रोविंस आगरा एंड अवध के नाम से जाना था जिसे 24 जनवरी 1950 को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश नाम दिया था तब से यू०पी०,उत्तर प्रदेश के नाम से जाना जाता है | यूपी दिवस मानाने की शुरुआत प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने 24 जनवरी 2018 से की ,इससे पहले यूपी दिवस नहीं मनाया जाता था |