केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा की प्रेरणा भाजपाईयों द्वारा जरूरतमंदो तक राशन किट पहुँचाने का कार्य निरन्तर जारी है
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुनील सिंह के मार्गदर्शन में नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू द्वारा पुर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा की प्रेरणा राजनीतिक आदर्शवाद से प्रभावित होकर लाक डाउन में जरूरतमंदो तक राशन किट पहुँचाने का कार्य निरन्तर जारी है।
इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू ने कहा कि टीम रौज़ा द्वारा किये जा रहे कार्य से प्रभावित होकर इस कार्य में कदम से कदम मिलाकर चलने वाले पी जी कालेज कर्मचारी संगठन के पूर्व उपाध्यक्ष व भाजपा संवाद सेल के पूर्व जिला संयोजक विजय सिंह जी के बड़े भाई अजय सिंह जो कि अमेरिका के फ्रेंकलिन शहर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है उन्होंने टीम रौज़ा को जरूरत मंदो के राशन किट के लिए धनराशि प्रदान की। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह ने गहमर निवासी व अमेरिका में कार्यरत साफ्टवेयर इंजीनियर अजय सिंह जी को इस पुनीत कार्य में सहभागिता के लिये साधुवाद दिया।
अमेरिका में कार्यरत इंजीनियर अजय सिंह ने टीम रौज़ा को भेजे गए संदेश में कहा कि गाजीपुर हमारी मातृभूमि है। यह हमारी मां के समान है और हमें प्राण से भी प्रिय है। हमें अपने गाजीपुर पर गर्व है। साथ ही ऐसे देश का नागरिक होना अपने आप में गौरवान्वित करता है। यह देश सभ्यता और संस्कृति का धनी है।
किट तैयार करने एवं वितरण में मुख्य रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी,अविनाश सिंह सोनू, संवाद सेल के संयोजक विजय सिंह, नीरज राय , विवेक राय गाँधी, प्रिंस सिंह का स्नेह व सहयोग प्राप्त हुआ।