प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र , कहा प्रवासी श्रमिकों का किराया भरेगी कांग्रेस
लखनऊ | कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि प्रदेश सरकार हमें प्रवासी श्रमिकों का डाटा उपलब्ध कराये हमारी पार्टी उन पर होने वाले रेल यातायात खर्च वहन करेगी |