भारत में 8 महीने के बाद सबसे कम नए मामले किए गए दर्ज
भारत ने वैश्विक महामारी के खिलाफ जारी अपनी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल कर लिया है। दैनिक नए मामलों ने आज कमी का एक नया स्तर पार किया है। 237 दिनों के बाद पहली बार पिछले 24 घंटे के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर 9,102 दैनिक नए मामले सामने आए हैं। 4 जून, 2020 को 9,304 दैनिक नए मामले सामने आए थे।
केंद्र की एक निरंतर, सक्रिय रणनीति के साथ दैनिक नए मामलों में लगातार गिरावट देखी गई है। इससे दैनिक मृत्यु दर में भी लगातार गिरावट आई है। देश में 8 महीने (8 महीने 9 दिन) से अधिक समय के बाद पिछले 24 घंटों में 120 से कम (117) मौतें दर्ज हुई हैं।
भारत में सक्रिय मामलों की संख्या आज गिरकर 1,77,266 हो गई है। कुल पॉजिटिव मामलों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर कम होता जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय मामलों में 6,916 मामलों की शुद्ध गिरावट दर्ज की गई है। प्रति मिलियन जनसंख्या पर सक्रिय मामले दुनिया में सबसे कम (128) हैं। जर्मनी, रूस, ब्राजील, इटली, ब्रिटेन और अमेरिका में प्रति मिलियन आबादी के मामले बहुत अधिक हैं।