उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में मिले 1446 नए मरीज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1446 नए मरीज मिले, इसी के साथ अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 7692 है। अभी तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 597320 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
आज प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 367 कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है, पूरे प्रदेश में अब तक कोरोना से 8786 लोगों की मौत हो चुकी है, बीते 24 घण्टों में उत्तर प्रदेश में कोरोना से 3 लोगों की मौत हुई है।