कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करना लखनऊ के सबसे बड़े मॉल को पड़ा महंगा
लखनऊ। लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश ने गुरुवार को
राजधानी के सबसे बड़े मॉल पर कड़ी कार्रवाई की है। कोविड-19 प्रोटोकॉल का
उल्लंघन करने पर लखनऊ के फन मॉल को सील कर दिया गया है।
फन मॉल पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए सील कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नोटिस दिए जाने के बाद भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का लगातार उल्लंघन किया जा रहा था। मॉल में लगातार लोगों को बिना मास्क के एंट्री दी जा रही थी। मॉल में जांज करने पर अन्य कई खामियां मिली जिसके बाद सील करने का आदेश दिया गया।
डीएम अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर अब राजधानी के सभी मॉल और होटल की जांच की जा रही है। वहीं कोई भी लापरवाही करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। अलीगंज पुलिस और एसीएम पंचम ने भी संयुक्त कार्रवाई करते हुए अलीगंज में स्थित ग्लोब कैफे और मेहमान लड्डू को सील कर दिया है। यहां दोनों जगह कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया जा रहा था।