उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में मिले 29754 नए मरीज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 29754 नए मरीज मिले, इसी के साथ अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 223544 है। अभी तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 909405 कोरोना पेशेंट मिल चुके हैं। अभी तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 675702 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
आज प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 14391 कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है, पूरे प्रदेश में अब तक कोरोना से 10159 लोगों की मौत हो चुकी है, बीते 24 घण्टों में उत्तर प्रदेश में कोरोना से 163 लोगों की मौत हुई है।