केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के सीएम बने 'एन रंगास्वामी'
पुडुचेरी। एन रंगास्वामी केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के सीएम बन गए हैं। ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) के मुखिया रंगास्वामी को आज उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने राजनिवास में एक सादे समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। एन रंगासामी ने चौथी बार पुडुचेरी के सीएम के तौर पर शपथ ली है।
एन रंगास्वामी पुडुचेरी की राजनीति के जाने पहचाने चेहरे हैं। इससे पहले वो तीन तीन बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पुडुचेरी में एआईएनआरसी और भाजपा गठबंधन की सरकार बनी है। एन रंगासामी ने आज अकेले ही शपथ ली है। फिलहाल किसी ने मंत्रीपद की शपथ नहीं ली है। अगले कुछ दिन में पुडुचेरी में मंत्री शपथ ले सकते हैं।