19 चालू सेतुओं के निर्माण हेतु रू 12 करोड़ 87 लाख 46 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त
लखनऊ। उत्तर प्रदेश
के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में राज्य
योजना(सामान्य) के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 19 चालू सेतुओं के निर्माण
हेतु रू 12 करोड़ 87 लाख 46 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस संबंध में
उत्तर प्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया
गया है।
इन 19 सेतुओं में जनपद पीलीभीत, हरदोई,
सहारनपुर, गोरखपुर, बलियां तथा चन्दौली के चालू कार्य सम्मिलित हैं। जारी
शासनादेश में निर्देश दिये गये हैं कि धनराशि केवल निर्धारित परियोजनाओं पर
मानक और विशिष्टयों के अनुरूप ही व्यय की जाए तथा कार्यों को ससमय पूर्ण
किया जाय। उपमुख्यमंत्री ने
संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्याे को समयबद्ध ढंग से
पूरा कराया जाए तथा शासनादेश में दिये गये निर्देशों को अक्षरसः अनुपाल
सुनिश्चित किया जाय।