2022 में पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार
अयोध्या।
मंत्री पद की शपथ लेने के बाद राम लला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे समाज कल्याण राज्य मंत्री संजय गौड़। 2022 में पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार। योगी के नेतृत्व में बनेगी उत्तर प्रदेश में सरकार, विपक्ष का काम है आरोप लगाना। जब उनकी सरकार थी तब कोई काम किया नहीं। सैकड़ों साल से जो अयोध्या का मुद्दा पेंडिंग था भाजपा सरकार ने मामले को किया समाप्त। आज अयोध्या में बन रहा है भव्य राम मंदिर।
कौन पार्टी क्या कर रही है ये देश दुनिया सब देख रहे हैं। 20 करोड़ से होगा जिला पंचायत क्षेत्र का विकास, सदन में बजट हुआ पास। 14 करोड़ रुपये सड़के और नालियों का होगा विकास, 6 करोड़ रुपए से पेयजल एलइडी लाइट स्वच्छता का होगा कार्य। सर्वसम्मत पर सदन में बजट हुआ पास।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह,प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित,विधायक खब्बू तिवारी,विधायक बाबा गोरखनाथ, विधायक शोभा सिंह सीडीओ अनीता यादव व जिला पंचायत सदस्य रहे मौजूद।
अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन में कार्यपरिषद की बैठक में विश्वविद्यालय की 3,900 हैक्टेयर भूमि व उस पर अवस्थित परिसम्पत्तियों को उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नागरिक उड्डयन विभाग को निःशुल्क अन्तरित किए जाने के लिए अनुमोदन प्रदान किया गया। कुलपति आवास सहित कुल 27 भवन हवाई पटटी अंतरित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त नवीन परिसर के तीन नये भवन भी है। विश्वविद्यालय ने शासन से इंफ्रास्ट्रचर के लिए 21.02 करोड़ रूपये की मांग का प्रस्ताव भेजा है।