NSUI सोशल मीडिया विभाग द्वारा अवध विश्वविद्यालय के छात्र को राष्ट्रीय संयोजक किया गया नियुक्त
लखनऊ। भारतीय
राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, सोशल
मीडिया विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन आदित्य भगत व राष्ट्रीय प्रभारी
हर्ष बिसारिया ने अंबेडकरनगर निवासी व NSUI सोशल मीडिया विभाग मध्य
जोन के पूर्व वरिष्ठ प्रदेश संयोजक एवं डॉ राम मनोहर लोहिया अवध
विश्वविद्यालय के छात्र कर्मवीर सिंह को एनएसयूआई सोशल मीडिया विभाग
का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है।
कर्मवीर सिंह कई वर्षों से संगठन में सक्रिय हैं तथा संगठन द्वारा आयोजित
विभिन्न कार्यक्रमों आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं तथा छात्र
हितों की लड़ाई हमेशा लड़ते रहे। कर्मवीर सिंह एनएसयूआई मध्य जोन में
लगातार तीन बार सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक व पूर्व में प्रदेश
महासचिव भी रह चुके हैं। कर्मवीर सिंह को NSUI सोशल मीडिया विभाग में राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त
होने पर AICC के राष्ट्रीय सचिव व बंगाल राज्य प्रभारी बी०पी सिंह,
एनएसयूआई सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन हर्ष बिसारिया, NSUI
राष्ट्रीय सचिव व मध्य जोन के प्रभारी शौर्यवीर सिंह, NSUI के
राष्ट्रीय संयोजक व उड़ीसा के सह प्रभारी आदित्य चौधरी, मध्य सोन के
प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, यूथ कांग्रेस अंबेडकर नगर के
जिला अध्यक्ष विशाल वर्मा व तमाम वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी।